बलरामपुर : दंतैल हाथी मृत अवस्था में मिला, कारण अज्ञात

By
Advertisement


बलरामपुर । जिले में हाथी की मौत का एक और मामला सामने आया है। बीती रात गम्हरिया सर्कल क्षेत्र में एक दंतैल हाथी मृत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलते ही डीएफओ सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी के शव को अपने कब्जे में लिया।

हाथी की मौत का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वन विभाग ने बताया कि मृत हाथी का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

गौरतलब है कि रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में बीते कई दिनों से हाथियों का आतंक लगातार बना हुआ था। ग्रामीण दहशत में थे और फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा था। अब दंतैल की अचानक हुई मौत से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *