बर्डफ्लू रोग के रोकथाम एवं नियंत्रण के टीम गठित

By
Advertisement

बीजापुर । संचालनालय पशु चिकित्सा सेवायें छत्तीसगढ़ के निर्देश एवं कलेक्टर संबित मिश्रा के मार्गदर्शन पर उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें बीजापुर द्वारा सर्वेक्षण टीम का गठन किया गया है। जिला बीजापुर अर्न्तगत बर्डफ्लू रोग के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सर्वेक्षण कार्यक्रम प्रक्षेत्रों (प्राईवेट) कुक्कुट बाजार, पशु पक्षी वधगृह, जल स्त्रोतों एवं पनासी पक्षियों के भ्रमण, विचरण स्थानों के निरीक्षण एवं निगरानी करने हेतु नामजद अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो पक्षियों के असमान्य मृत्यु या बीमारी होने की स्थिति में बर्डफ्लू रोग की संभावना होने पर तत्काल पूर्ण विवरण के साथ जिला पशु रोग अन्वेषण प्रयोग शाला भेजना सुनिश्चित करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *