फर्जी नंबर प्लेट से धान परिवहन का खुलासा, ट्रक मालिक पर केस दर्ज

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़, 14 फरवरी। खरसिया पुलिस ने रोड टैक्स की चोरी कर शासन को राजस्व क्षति पहुंचाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक मालिक कपिल शर्मा उर्फ राजा के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।

सुमित्रा राइस मिल में जांच के दौरान खुलासा

थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े को सूचना मिली थी कि सुमित्रा राइस मिल, खरसिया में ट्रक क्रमांक CG 13 AW 3051 धान लोड कर खड़ा है और उसमें फर्जी नंबर प्लेट लगी हो सकती है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन की जांच की।

मौके पर मौजूद चालक ओमप्रकाश कौशिक से पूछताछ में वाहन स्वामी का नाम कपिल शर्मा उर्फ राजा सामने आया। वाहन मालिक को बुलाकर पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने वर्ष 2021 में ट्रक क्रमांक CG 11 AB 3370 खरीदा था, जिसका वर्ष 2019 से रोड टैक्स लंबित था।

2021 से बदल दी गई थी नंबर प्लेट

जांच में सामने आया कि रोड टैक्स अदा किए बिना ही आरोपी ने अपने ट्रक की नंबर प्लेट बदलकर दूसरे वाहन CG 13 AW 3051 का रजिस्ट्रेशन नंबर लगा दिया और उसी से धान परिवहन कार्य कर रहा था।

पुलिस के अनुसार यह कृत्य जानबूझकर शासन को राजस्व क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया।

भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई

मामले में थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *