प्रधानमंत्री जनमन योजना के अन्तर्गत सितंबर में होगा मेगा इवेंट, प्रधानमंत्री श्री मोदी करेंगे लाभार्थियों से संवाद

3 Min Read
Advertisement

इसी कड़ी में 23 अगस्त से 10 सितंबर तक चलाया जाएगा जनजागरूकता अभियान, प्रेस कांफ्रेंस के जरिए मीडिया प्रतिनिधियों को दी गई जानकारी

प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान यानी पीएम जनमन योजना के अन्तर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विभिन्न राज्यों के लाभार्थियों के साथ सितंबर 2024 के प्रथम सप्ताह में संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य भी सम्मिलित है। उक्त जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी जनमन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कंवर ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद मीडिया प्रतिनिधियों को इस संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस क्रम में जागरूकता कैम्पेन तथा लाभार्थी संतृप्ति शिविरों का आयोजन 23 अगस्त 2024 से 10 सितम्बर 2024 तक किया जायेगा। इन शिविरों के माध्यम से आधार कार्ड, जनधन खाता, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पत्र, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम मातृत्व वंदना योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सिकल सेल की जांच एवं अन्य मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं दी जायेगी, इसका उद्देश्य सभी पीवीटीजी बसाहटों में तात्कालिक गतिविधियों की शत-प्रतिशत संतृप्ति की जानी है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय मेगा इवेंट का आयोजन झारखण्ड राज्य के चयनित एक जिले में होना है। इस आयोजन में प्रधानमंत्री देश के सभी पीवीटीजी बसाहट वाले जिलों को संबोधित करते हुये टू वे कनेक्टिविटी के माध्यम से संवाद स्थापित करेंगें। प्रधानमंत्री जनमन योजना अन्तर्गत आने वाले जिलो में से एक जिले को राज्य स्तरीय मेगा इवेंट के लिए चिन्हांकित किया जायेगा।

मेगा इवेंट के अतिरिक्त बाकी सभी पीएम जनमन के जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगें। जिले में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य विशिष्ट अतिथिगण भाग लेंगें जिनके द्वारा लाभार्थियों को विभिन्न गतिविधियों के योजना के लाभों का वितरण किया जायेगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

पूर्व में दिसम्बर 2023 में आयोजित शिविरों की भांति कैम्पेन चलाते हुये प्रत्येक कैम्प, इवेंट की जानकारी भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा विकसित पीएम जनमन के आदि प्रसारण पोर्टल पर ब्लॉक स्तर की आईडी से अपलोड किया जाएगा। इस अभियान के दौरान एकत्रित डाटा, फोटोग्राप्स को पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा।

लाभार्थी संतृप्ति शिविर गहन रूप से सभी पीवीटीजी बसाहटों में चलाया जायेगा, इस लाभार्थी संतृप्ति शिविर का मुख्य फोकस यूआईडीएआई के तहत नामांकन एवं आधार कार्ड जारी करना, पीएम जनधन के तहत बैंक खाता खोलना, सभी पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान भारत कार्ड बनना, सभी पीवीटीजी को सामुदायिक प्रमाण पत्र जारी करना,

वन अधिकार पत्र जारी करना, तथा पीवीटीजी बसाहटों में सिकल सेल बिमारी की जांच करना है। साथ ही विभिन्न योजनाओं से छात्रवृत्ति, मातृत्व लाभ योजनाएं किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि के तहत पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *