प्रथम बस्तर प्रवास पर आये योग आयोग अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा का नगर निगम भाजपा पार्षदों ने किया स्वागत

By
Advertisement
Advertisement

जगदलपुर । योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा बुधवार को अपने बस्तर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में नगर पालिका निगम जगदलपुर अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन के नेतृत्व मे समस्त एमआईसी सदस्य गण व पाषर्दगण द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया।छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष के पद पर शपथ के साथ ही रूपनारायण सिन्हा योग को बढ़ावा देने जुट गए हैं।

उनके द्वारा व्यापक योजना तैयार करने के साथ ही जिले का दौरा किया जा रहा है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है इस विषय पर जगदलपुर के पार्षद गणों के साथ व्यापक रूप से योग दिवस मनाया जाये इस पर विस्तार से चर्चा की गई।

रूप नारायण सिन्हा ने कहा योग प्रशिक्षक तैयार सभी स्कूलों में योग कराया जाएगा। इसकी शुरुआत सरस्वती शिशु मंदिरों से होगी क्योंकि सनातन धर्म में प्रचार में शिशु मंदिरों की अहम भूमिका होती है। प्रत्येक माह जिलों में योग दर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ को एक स्वस्थ व निरोग राज्य के रूप में उभारेंगे। योग को जन-जन तक पहुंचने के लिये प्रयास में कोई कसर नहीं रहेगी.

इस अवसर पर मुख्य रूप अध्यक्ष नगर निगम खेम सिंह देवांगन, जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता, लोक निर्माण सभापति निर्मल पाणिग्रही, स्वच्छता सभापति लक्ष्मण झा, बाजार सभापति राणा घोष, विधि सभापति संजय विश्वकर्मा, राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, महिला बाल विकास सभापति त्रिवेणी रंधारी, सचेतक हरिश पारेख, पार्षद पितामह नायक सहित पार्षदगण उपस्थित थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *