प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, कुल 35 नग अवैध इंजेक्शन किया गया जप्त

By
Advertisement
Advertisement

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि थाना गांधीनगर पुलिस टीम दिनांक 27/04/25 कों टाउन पेट्रोलिंग पर रवाना हुई थीं, दौरान पेट्रोलिंग भगवानपुर से वापस आते समय बनारस रोड़ की तरफ से एक युवक अपने हाथ मे एक झोला रखा हुआ आता दिखाई दिया,

जो पुलिस पेट्रोलिंग वाहन कों देखकर भागने लगा जिसे पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम अमित राय उर्फ़ गोलू आत्मज समीर राय उम्र 21 वर्ष साकिन फुंडुरडिहारी थाना गांधीनगर का होना बताया, आरोपी से पुलिस टीम द्वारा भागने का करण पूछताछ किये जाने पर संतोषप्रदेश जवाब नही दिया गया।

पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त युवक की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर संदिग्ध युवक के कब्जे मे रखे झोला की तलाशी लेने पर झोला से 15 नग Rexogesic buprenorphine injection एवं 20 नग Avil pheniramine maleate injection कुल 35 नग इंजेक्शन कुल कीमती लगभग 35000/- रुपये बरामद किया गया, बरामद इंजेक्शन मे नारकोटिक तत्व होना पाये जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक गौरव कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक नवल दुबे, सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक बीरेंद्र कुजूर, आरक्षक दीनदयाल सिंह, जितेंद्र मिश्रा, बृजेश राय, अतुल सिंह, अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह, केवल साहू सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *