पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा जिला मुख्यालय के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित

Advertisement


समीक्षा बैठक मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा थाना/चौकी मे लंबित अपराध, लंबित चालान, लंबित मर्ग, लंबित शिकायत की समीक्षा कर त्वरित निराकरण करने दिए गए दिशा निर्देश

थाना/चौकी प्रभारियों कों 01 जुलाई 24 से नवीन क़ानूनो के क्रियान्वयन की दिशा मे उक्त कानूनों का परिपालन किये जाने हेतु दिए गए दिशा निर्देश

आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय अम्बिकापुर के सभाकक्ष मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल द्वारा पुलिस राजपत्रित अधिकारियो समेत जिला मुख्यालय मे पदस्थ थाना/ चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक लेकर लंबित अपराध, लंबित शिकायत, गुम इंसान, मर्ग जांच, शिकायत जांच, के साथ साथ लंबित चालान की समीक्षा की गई,

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा थानावार प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अपराधों के त्वरित निराकरण करने के दिशा निर्देश दिए गए, विवेचको कों प्रकरण कों अनावश्यक लंबित ना रखने की सख्त समझाईस दी गई, आमनागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही कर पिड़ित कों न्याय दिलाकर पुलिस के प्रति विश्वास उत्पन्न करने हेतु निर्देशित किया गया।



पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों कों भीड़ भाड़ वाली जगहों पर सतत पेट्रोलिंग किये जाने के साथ आसामजिक तत्वों पर सख़्ती से कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए गए, रात्रि गस्त के दौरान गस्त में तैनात सभी अधिकारी/कर्मचारियों कों संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए, साथ ही थाना/चौकी छेत्र मे अपराध नियंत्रण की दिशा मे कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।



समीक्षा बैठक मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा नवीन कानूनों के क्रियान्वयन की दिशा मे थाना/चौकी प्रभारियों कों 01 जुलाई 2024 से नवीन क़ानून का परिपालन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही आमनागरिकों के बीच मे नवीन क़ानून सम्बन्धी जानकारी लाभ कों बताकर आमनागरिकों कों जागरूक करने के दिशा निर्देश दिए गए, समीक्षा बैठक मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक श्री रोहित कुमार शाह एवं शहरी थाना चौकी छेत्रो के प्रभारी सहित विवेचक उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *