पतरातू डीएवी स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

Advertisement

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के राजपुर पतरातू डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद के विचारों और उनके जीवन पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ग़ौरतलब है कि स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस दिवस को मनाने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। जहां कक्षा 7वीं की छात्रा भवी शर्मा ने संचालन का कार्यभार संभाला। वहीं कक्षा 11वीं की छात्रा रूचिका रंजन सिन्हा ने नारी विषय पर कविता की भावपूर्ण प्रस्तुति दी।

आँचल यादव, राघवेंद्र त्रिपाठी, अर्थ यादव, शिरीष यादव इत्यादि बच्चों ने कार्यक्रम के विभिन्न क्रियाकलापों में सहभागिता निभाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष झा ने बच्चों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि साल 2025 में राष्ट्रीय युवा दिवस का मुख्य विषय ‘राष्ट्र निर्माण के लिए युवा सशक्तिकरण’ है। यह थीम युवाओं को देश के विकास में एक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करती है। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षकों का भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *