नेशनल हाईवे 130 स्थित हंसडांड में ट्रेलर की ठोकर से हाइड्रोलिक कंक्रीट बूम प्रेशर वाहन सड़क पर पलटा चालक को मामूली चोटे

Advertisement

लखनपुर थाना क्षेत्र अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित हंसडांड बाबा ढाबा के समीप 21 मई दिन बुधवार की रात लगभग 10:30 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से आ रहे हाइड्रोलिक कंक्रीट बूम प्रेशर वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइड्रोलिक कंक्रीट बूमर प्रेशर वाहन नेशनल हाईवे पर ही पलट गया।सड़क में वहान के पलटने से कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हुआ। ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। भाजपा महामंत्री विक्रम सिंह अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंचे और चालक को वहान से बाहर निकाला।

चालक को मामूली चोटे आई थी।वहीं घटना की सूचना लखनपुर और उदयपुर पुलिस को दी गई। उदयपुर पुलिस ने दुर्घटना कारीत ट्रेलर को पकड़ने के लिए थाने के सामने नाकाबंदी की। हाइड्रोलिक कंक्रीट बूम प्रेशर वहां के चालक बाल बाल बच गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *