नियमित व्याख्याता संघ छत्तीसगढ़ ने की प्राचार्य पदोन्नति सूची के सभी कर्मचारियों के लिए काउंसलिंग की मांग

By
Advertisement
Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप झा ने बताया कि संगठन द्वारा माननीय संचालक महोदय से पदोन्नत व्याख्याता,व्याख्याता(एल बी),प्रधान पाठक के लिए न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण करते हुए शीघ्र काउंसलिंग कराए जाने की मांग की है,

जिससे सीमित सेवा अवधि शेष रहने वाले कर्मचारी 6 माह की अवधि पूर्व ही पदस्थापना ले लें,ताकि उनके जी पी एफ कटौती,पेंशन प्रकरण आदि समय में पूर्ण हो सकें,साथ ही माननीय न्यायालय द्वारा अवमानना का जो नोटिस शासन को जारी हुआ है,

उसके लिए उचित कारणों/उत्तर का भी सुझाव संगठन द्वारा माननीय संचालक महोदय को दिया गया, इन कारणों में पदोन्नत कर्मचारियों की सेवा स्थिति/ अवधि भी परिलक्षित हो रही है,जो कि शीघ्र काउंसलिंग का आधार बनता है,कुछ जिलों में प्रथम समयमान वेतन का आदेश आज पर्यंत जारी नहीं हुआ है,इसके लिए भी ज्ञापन तथा आवश्यक दस्तावेज भी संचालनालय में दिया गया है।

डॉ दिलीप झा
प्रदेश अध्यक्ष
नियमित व्याख्याता संघ छत्तीसगढ़

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *