नाबालिग कों बहला फुसलाकार भगा ले जाकर जबरन दुष्कर्म के मामले मे आरोपी किया गया गिरफ्तार

3 Min Read

थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कायवाही करते हुए पीड़िता कों किया गया बरामद

नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही

सरगुजा पुलिस द्वारा नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं प्रार्थी दिनांक 18/11/24 कों थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 17/11/24 कों प्रार्थी की नाबालिग लड़की अपने घर पर थी, कि प्रार्थी अगले दिन मजदूरी करने गांधीनगर आया था शाम कों वापस घर जाकर देखा तो प्रार्थी की नाबालिग लड़की घर पर नही थी,

आस पास रिश्तेदारो में पता तलाश किया गया जो खोजने से नही मिल रही हैं, प्रार्थी द्वारा शंका व्यक्ति किया गया कि प्रार्थिया की नाबालिग लड़की कों कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर ले गया हैं, प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 686/24 धारा 137 (2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से नाबालिग बालिका कों बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया, नाबालिग बालिका कों बरामद करने पश्चात महिला अधिकारी द्वारा नाबालिग से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया जो पीड़िता बताई कि आरोपी अनिल कुमार नगेसिया पीड़िता कों पसंद करने की बात  बोलकर कमरे मे ले जाकर दो दिनों तक कई बार जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया हैं,

पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी कों हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम अनिल कुमार नागेसिया उम्र 18 वर्ष 07 माह वर्ष साकिन मोतीनगर  थाना कुसमी जिला बलरामपुर* का होना बताया आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर नाबालिग कों बहला फुसला कर पसंद करने की बात बोलकर झांसे मे लेकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे 64(2)(ड), 65(2) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़कर आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक रश्मि सिंह, सहायक उप निरीक्षक विपिन तिवारी, महिला आरक्षक तेजश्वरी राजवाड़े, आरक्षक केवल साहू, घश्याम देवांगन सक्रिय रहे।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *