नव युवक संघ मूंडियादल के दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन ,

By
Advertisement

मुख्य अतिथि समाज सेवी डॉ विजय सिंह गगराई ने सफल प्रतियोगियों को किया पुरस्कृत

चक्रधरपुर। मुंडियादल नव युवक संघ की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ विजय सिंह गगराई शामिल हुए।

मेला में जवानों का साईकिल रेस, जवानों का दौड़, जवानों का जूता रेस, जवानों का बीड़ी माचिस रेस, बच्चों का दौड़, बच्चों का आटा रेस, लड़का एवम लड़कियों का साधारण ज्ञान रेस, लड़कियों का दौड़, लड़कियों का बैलून फोड़, लड़कियों का चम्मच रेस,महिलाओं का हांडी फोड़, लड़कियों का सूई धागा रेस,महिलाओं का म्यूजिकल चेयर रेस,महिलाओं का लोटा रेस आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

साईकिल रेस में रामराई बोदरा प्रथम और NS सुंडी दुसरा स्थान प्राप्त किया, जवानों का दौड़ में राहुल गुईया और दुसरा स्थान पर जोन गुईया रहे। जवानों का जूता रेस में गांधी मोहन सिंह कुमार मुंडा प्रथम व दुसरा स्थान पर नरसिंग जमुदा रहे।

विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से जगरनाथ महतो, मकरद्वाज महतो, सुसेन, भाष्कर, बबलू, प्रांतुश, श्रीधार, संदीप, प्रदीप, भारत, मोतीलाल, अनिल, शशि, शोभा, प्रकाश, पृथ्वी, चंद्रमोहन, सुखराम, रमेश प्रधान, संतोष सिंहदेव, रामराई सामाड के साथ साथ काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजुद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *