नवोदय विद्यालय में कक्षा 06वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 18 जनवरी को

By
Advertisement
Advertisement

परीक्षा के सफल संचालन उड़नदस्ता दल गठित

बलरामपुर । नवोदय विद्यालय समिति शिक्षा मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा कक्षा 06वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा देश भर में 18 जनवरी दिन शनिवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक आयोजित किया गया है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भी कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में समस्त विकासखण्डों में 21 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

कलेक्टर श्री कटारा के द्वारा परीक्षा के सफल संचालन हेतु विकासखण्डवार उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के लिए तहसीलदार रामानुजगंज श्री मनोज पैकरा को दल प्रभारी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सदानंद कुशवाहा को सदस्य नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार विकासखण्ड बलरामपुर के लिए तहसीलदार बलरामपुर श्री रामराज सिंह को दल प्रभारी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री हरिशंकर सिंह को सदस्य, विकासखण्ड वाड्रफनगर के लिए तहसीलदार वाड्रफनगर श्री गरूदत्त पंचभावे को दल प्रभारी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री मनीष कुमार को सदस्य,

विकासखण्ड शंकरगढ़ के लिए तहसीलदार शंकरगढ़ श्री मोहनलाल भारद्वाज को दल प्रभारी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री जय गोविंद तिवारी को सदस्य, विकासखण्ड कुसमी के लिए तहसीलदार कुसमी श्री सुनील कुमार गुप्ता को दल प्रभारी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री रामपथ यादव को सदस्य तथा विकासखण्ड राजपुर के लिए तहसीलदार राजपुर श्री अश्विनी चन्द्रा को दल प्रभारी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री आदित्य पाटनवार को सदस्य नियुक्त किया गया है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *