धार्मिक फिल्म मोती सेठानी का भव्य प्रदर्शन

1 Min Read

रायगढ़ । शहर के गैलेक्सी माल में मोटी सेठानी भक्ति फिल्म का भव्य प्रदर्शन जारी है। जिसे देखने के लिए शहर के नागरिकों विशेष कर महिलाओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि फिल्म नारायणी की प्रेरक यात्रा को जीवंत करती है, जो एक दिव्य आत्मा है जो महान महाकाव्य महाभारत से अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा का पुनर्जन्म है। इस जीवन में, उन्हें रानी सती दादी के रूप में सम्मानित किया जाता है,जो अटूट भक्ति, शक्ति और श्रद्धा की प्रतीक हैं।

इस फिल्म में शक्तिशाली कहानी कहने के माध्यम से, मोती सेठानी के प्रति भक्ति का सार, एक महिला की अटूट भावना और प्रेम और दृढ़ संकल्प की शाश्वत शक्ति को बड़ी खूबसूरती से प्रदर्शित किया है।

शहर के गैलेक्सी माल में इस भक्ति फिल्म के प्रदर्शन के दौरान
यहां उपस्थित 20 से अधिक धर्म परायण महिलाए जिनमें एकता मोड़ा,मंजरी अग्रवाल,एकता अग्रवाल,
रेखा महामिया,रश्मि गर्ग,सुषमा बिजनिया,सरोज अग्रवाल व अन्य संभ्रांत महिलाएं शामिल रही,आप सभी ने फिल्म प्रदर्शन के पूर्व रानी सती दादी की पूरे भक्ति भाव से भव्य आरती की। इस समय पूरा फिल्म प्रदर्शन हाल भक्ति भाव से भर गया।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *