धान खरीदी में करोड़ों का फर्जीवाड़ा

2 Min Read
Advertisement

जशपुर । अपेक्स बैंक की रिपोर्ट पर 6 के खिलाफ FIR,

फड़ प्रभारी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

शासन को 6 करोड़ 55 लाख 26 हजार 979 रुपए का नुकसान

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के धान खरीदी केंद्र कोनपारा में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान 6 करोड़ 55 लाख से अधिक की बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) जशपुर के नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में खरीदी केंद्र के प्राधिकृत अधिकारी सहित कुल 6 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।



पुलिस ने धान खरीदी उपकेंद्र के फड़ प्रभारी शिशुपाल यादव (39 वर्ष) निवासी ग्राम झारमुंडा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले के अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोनपारा के धान खरीदी उपकेंद्र में वर्ष 2024-25 के दौरान कुल 1,61,250 क्विंटल धान की खरीदी दर्शायी गई थी, जबकि मिलों एवं संग्रहण केंद्रों को केवल 1,40,663.12 क्विंटल धान ही भेजा गया। इस प्रकार 20,586.88 क्विंटल धान की कमी पाई गई। संयुक्त जांच दल ने भौतिक सत्यापन में पाया कि मौके पर धान उपलब्ध नहीं था और रिकॉर्ड के अनुरूप भारी कमी की पुष्टि हुई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *