धरमजयगढ मण्डल में संगठन महापर्व का कराया गया सम्पन्न,

2 Min Read

धरमजयगढ़ भारतीय जनता पार्टी में संगठन महापर्व के अंतर्गत पहले चरण में हर बूथ में बूथ समिति के चुनाव होंगे। इसके लिए प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो गई है।जिसको लेकर भाजपा मंडल धरमजयगढ़ में मंडल के 72 बूथों में होने वाले चुनाव के लिए कार्यशाला, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष टिका राम पटेल व चुनाव परभारी किशोर राठिया जी एवं मंडल भाजपा अध्यक्ष गोकुल नारायण यादव जी  युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शशी पटेल मण्डल भाजपा महामंत्री शिशुपाल गुप्ता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री गोबिंद महंत जी युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष लीलाम्बर यादव जी नगर पंचायत उपाध्यक्ष टार्जन भारती जी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेश चैनानी जी विजय यादव नीलमणि पटेल अनिल पाण्डे भारत साहू विजय अग्रवाल नीरज अग्रवाल नरेश राठिया भोगेश्वर बेहरा मोती बेहरा नटवर अग्रवाल विश्वजीत विश्वास मनोज शर्मा शिव हरि जिंदल,के गरिमामई उपस्तिथि में संपन्न हुआ।

इस कार्यशाला में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए टिका राम पटेल  ने कहा कि सभी शक्ति केंद्र चुनाव प्रभारी पार्टी द्वारा तय गाइड लाइन और तय समय सीमा में साथ बूथ समितियों के चुनाव संपन्न कराना है उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की प्रथम इकाई बूथ समिति होता है बूथ से ही चुनाव हारा और जीता जाता है इसलिए बूथ समिति गठन पूरी पारदर्शिता के साथ करना है मंडल अध्यक्ष गोकुल नारायण यादव ने प्राथमिक सदस्यता के साथ सक्रिय सदस्यता की समीक्षा कि।। मंडल कार्यशाला में संगठन चुनाव की प्रक्रिया में सबसे पहले बूथ समिति के निर्वाचन होना है जिसके लिए धरमजयगढ़ मंडल के

के 16 शक्ति केंद्र स्तर पर बनाए गए चुनाव प्रभारी व सहप्रभारियों की घोषणा भी की गई।कार्यशाला में आभार और समापन पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष महेश चैनानी ने किया।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *