दीक्षांत समारोह की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायज़ा

Advertisement
Advertisement

बिलासपुर । गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के 11वें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति महामहिम जगदीप धनखड़ के आगमन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने आज स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने  पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन विवि परिसर हेलीपैड और उनके विश्राम गृह में चल रही तैयारी का निरीक्षण किया।

मुख्य कार्यक्रम स्थल रजत जयंती सभागार को भी देखा और काम कर रहे अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने प्रोटोकॉल और उप राष्ट्रपति कार्यालय की निर्देशों के अनुरूप तैयारी में कोई कमी नहीं रखने के निर्देश दिए। एसपी सिंह ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस और सुरक्षा बलों को निर्देश दिए। जिला प्रशासन, पुलिस और विश्व विद्यालय प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद थे। उप राष्ट्रपति जी के 15 तारीख को अपराह्न 3 बजे के लगभग आने की संभावना है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *