दिशूम गुरु आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव ने रखी आदिवासी हो समाज के सामुदायिक भवन की आधारशिला

By
Advertisement

नव उद्घाटित अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के सामने बनेगा 15 लाख की लागत से अत्याधुनिक सामुदायिक भवन

चक्रधरपुर। आसंतलिया के नव उद्घाटित अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के सामने सोमवार को आदिवासी हो समाज के सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर दिशूम गुरु आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सह झामुमो के युवा नेता सन्नी उरांव ने आसंतलिया के देवरी एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों के सानिध्य में विधिवत रूप पूजा पाठ कर इसकी आधारशिला रखी।

विधायक मद से लगभग 15 लाख की राशि से बनने वाले इस सामुदायिक भवन में सामाजिक कार्यों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर सन्नी उरांव ने कहा की चक्रधरपुर में आदिवासी हो समाज के एक सामुदायिक भवन निर्माण की मांग कई वर्षों से की जा रही थी। इस संबंध में विधायक सुखराम उरांव से समाज के लोगों के द्वारा निवेदन किया गया था।

विधायक श्री उरांव ने इसका संज्ञान लेते हुए इसकी स्वीकृति दे दी। सोमवार को इसका विधिवत रूप से आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर चक्रधरपुर विधायक प्रतिनिधि पीरु हेंब्रम, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष तरकांत सिजोई, 20 सूत्री सदस्य विजय सामाड, जिला परिषद सदस्य मीना जोंकों, आसनतलिया मुखिया श्रीमती कैरी बोदरा, झामुमो जिला संगठन सचिव प्रदीप महतो, भर्निया पंचायत समिति सदस्य मथुरा गागराई, चक्रधरपुर विधानसभा अंतर्गत सभी ग्राम के ग्रामीण मुंडा गण एंव हो समाज के सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *