दतैल हाथी का आतंक, मकान तोड़ कर खा गया धान

Advertisement

राजगांगपुर:- 12 जुलाई 2024 शुक्रवार सुंदरगढ़ जिले के बणई रेंज के बाबुनुआगांव सहित गुड़ियाली क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दंतैल हाथी पिछले कुछ दिनों से ग्रामीणों की नींद में खलल डाल रहे हैं। आपको बता दे विगत मध्यरात्री को दंतैल हाथी आ कर तीन घरों को नष्ट कर दिया, वही जयंत माझी के घर को तोड़ कर नष्ट कर दिया, जबकि जयंत की पत्नी और दो बच्चे घर के अंदर सो रहे थे।

हाथियों की आवाज सुनकर जयंत की पत्नी और दो बच्चे पलंग के नीचे छिप गए, लेकिन हाथियों ने भोजन की तलाश में घर तोड़ दिया, तो ईंट की दीवार लोगों के ऊपर गिर गई बच्चे और जयंत की पत्नी दीवार के नीचे दाब गए । हाथी के जाने के बाद ग्रामीणों ने उनलोगों की चीख सुनी और उन लोगों को बचाया उसी प्रकार ज्ञात होता है

कि हृषीकेश पात्र के घर की दीवार तोड़ दी और धान चावल खाकर अनाज नष्ट कर दिया। अब लगता है कि उन्हें इस बात की चिंता सताने लगी है कि बरसात के दिनों में परिवार का गुजारा कैसे होगा । इस बीच वन विभाग हाथियों को बाहर खदेड़ कर भगाने मे अनदेखी कर रहे है, आपको बताते चले आजकल तो दिन दोपहर के समय में भी हाथी आ रहे है और धान के खेतों में घुस कर धान की फसल के खेतों को बर्बाद कर दे रहे हैं । हाथियों के आतंक को देख कर ग्रामीणों ने हाथी को स्थानीय क्षेत्र से खदेड़ने की मांग की है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *