दंतेवाड़ा की समाजसेवी बुधरी ताती को मिलेगा पद्मश्री सम्मान

By
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की जानी-मानी समाजसेवी बुधरी ताती को उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसकी औपचारिक घोषणा 25 जनवरी को की गई।

कम उम्र में ही समाज सेवा को अपना जीवन उद्देश्य बनाने वाली बुधरी ताती लगभग 15 वर्ष की आयु से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से बस्तर अंचल में महिलाओं की शिक्षा, जागरूकता और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया।

ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उनके प्रयासों को यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा। बुधरी ताती का यह सम्मान पूरे बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *