थाना लुन्ड्रा पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही

By
Advertisement
Advertisement

:- आरोपी द्वारा पीड़िता कों शादी का झांसा देकर कारित की गई थीं घटना।
:- महिला सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस

टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही।

⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ग्राम नागम पसेना रिरी थाना लुण्ड्रा लीलाधर यादव द्वारा प्रार्थिया को शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, और अब शादी करने से इंकार कर रहा है, मामले मे प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव मे मामले मे बिना नंबरी अपराध क्रमांक 0/25 धारा 64(2)(एम) बी.एन.एस. का कायम कर घटना थाना क्षेत्र थाना लुण्ड्रा का होने से नंबरी हेतु बिना नंबरी अपराध नालसी प्राप्त होने पर थाना लुन्ड्रा मे नंबरी अपराध 202/25 कायम कर जांच विवेचना में लिया गया।

⏩ विवेचना दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, आरोपी घटना दिनांक पश्चात लगातार फरार चल रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी लीलाधर यादव को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम लीलाधर यादव आत्मज तेजू राम यादव उम्र 57 वर्ष साकिन रीरी थाना लुन्ड्रा का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लुन्ड्रा उप निरीक्षक आर. एन. पटेल, सहायक उप निरीक्षक शिवचरण साहू, सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह, आरक्षक इबनुल खान, संजय, बीरेंद्र सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *