थाना चरचा क्षेत्र के खदान में घुसकर केबल चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

3 Min Read

कोरिया पुलिस को चोरियों में भी मिल रही निरंतर सफलता

आरोपियों के नाम :-
1. नटवर बसोर पिता स्व. बाबू नन्दन बसोर उम्र 30 वर्ष,
2. पुरुषोत्तम ऊर्फ गोलर बसोर पिता रघुनाथ बसोर उम्र 20 वर्ष,
3. राहुल कुमार ऊर्फ अन्ना पिता छोटेलाल बसोर उम्र 22 वर्ष,
4. विधि विरुद्ध बालक
सभी निवासी घुटरी दफाई, चरचा जिला कोरिया छ.ग.

दिनांक 02 नवम्बर 2024 को प्रार्थी श्री जितेन्द्र कुमार यादव पिता स्व. राम प्रवेश यादव, निवासी चरचा माइंस आर.ओ. ने थाना चरचा में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02 नवम्बर 2024 की मध्य रात्रि चरचा वेस्ट खदान अन्दर घुसकर अज्ञात चोर द्वारा बिजली केबल तांबा तार 70 मीटर कीमती 45000 रूपये को चोरी किया गया है।

उक्त चोरी की रिपोर्ट पर थाना चरचा में अपराध क्रमांक 257/2024 धारा 331(4), 305(e), 3(5) BNS का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना से एसपी कोरिया श्री सूरज सिंह परिहार को अवगत कराया गया, एसपी कोरिया द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया था।

उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान थाना की टीम द्वारा चोरो की निरंतर पतासाजी की जा रही थी, जिस पर दिनांक 17 नवम्बर 2024 को मुखबीर की सूचना के आधार पर संदेहियों 1. नटवर 2. गोलर, 3. राहुल ऊर्फ अन्ना एवं विधि विरुद्ध बालक को घुटरी दफाई चरचा से पकडकर उनसे पूछताछ किया गया। पूछताछ में संदेहियों द्वारा बताया गया कि अपने अन्य साथियों के साथ टांगा व अन्य हथियार पकड़कर खदान अन्दर घुसकर उक्त बिजली केबल तांबा तार 70 मीटर चोरी किया गया है।

जिसके पश्चात कोरिया पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों के बताये स्थान पर आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार व केबल तांबा तार 70 मीटर कीमती 45000 रूपये को जप्त किया गया है। हिरासत में लेने के पश्चात चारों आरोपियों ने उक्त चोरी को स्वयं के द्वारा घटित करना स्वीकार किया है। तथा प्रकरण में अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी पतासाजी की जा रही है। प्रकरण में आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल वारंट बनने पर जेल दाखिल किया गया है एवं विधि विरुद्ध बालक को बाल सुधार गृह अंबिकापुर भेजा गया है।

पूर्व में भी आरोपी गोलर बसोर एवं विधि विरुद्ध बालक के द्वारा थाना चरचा क्षेत्र के अन्य 03-03 चोरियों को अंजाम दिया गया है, जिसमे वो गिरफ्तार हो चुके है, वर्तमान में माननीय न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है। पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देश पर इनकी एवं इनके जैसे अन्य चोरो की निगरानी बदमाश फ़ाइल भी जल्द खोलने की कार्यवाही की जाएगी।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *