थाना एर्राबोर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 02 नक्सल सप्लायर को किया गया गिरफ्तार

2 Min Read
Advertisement

दोनों नक्सल सप्लायर से विस्फोटक पदार्थ  किया गया बरामद।

नक्सल सप्लायरों के विरूद्ध थाना एर्राबोर में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड के लिए पेश किया गया।

दोनों नक्सल सप्लायर थाना एर्राबोर के ग्राम मरईगुड़ा, पटेलपारा के है निवासी।

जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में दिनांक 01.11.2025 को मुखबिर के सूचना के माध्यम से नक्सल सप्लायर की धरपकड़ हेतु थाना एर्राबोर से उपनिरीक्षक बलराम बघेल के हमराह थाना स्टाफ का बल ग्राम मरईगुड़ा व पटेलपारा क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान 02 नक्सल सप्लायर क्रमश: 01. कारम चंन्द्रा पिता स्व. कारम कन्ना उम्र लगभग 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी ग्राम मरईगुड़ा, पटेलपारा थाना एर्राबोर जिला सुकमा एवं 02. सोड़ी एंका पिता स्व. सोड़ी मुत्ता उम्र लगभग 40 वर्ष जाति दोरला ग्राम मरईगुड़ा,

पटेलपारा थाना एर्राबोर जिला सुकमा को पकड़ा गया तथा इनके कब्जे से विस्फोटक पदार्थ क्रमश: 04 नग जिलेटिन रॉड,  06 नग डेटोनेटर, 06 मीटर कोर्डेक्स वायर, फटाका,03 नग लकड़ी के स्पाईक, लगभग 100 ग्राम बारूद एवं 10 नग नक्सल पर्चा बरामद किया गया। उक्त कृत्य विधि विरूद पाये जाने से थाना एर्राबोर में अपराध क्रमांक 10/2025 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 02.11.2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड के लिये पेश किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *