तर्रेम जनपद क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ी सफलता, मनोज अवलम निर्विरोध निर्वाचित

By
Advertisement
Advertisement

भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के नाम वापसी से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की आसान जीत

बीजापुर। जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उसूर जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 7 तर्रेम से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मनोज अवलम निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित हुए हैं। यह सफलता भाजपा समर्थित और निर्दलीय प्रत्याशियों के नाम वापसी के चलते मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा समर्थित प्रत्याशी कार्तिक अवलम और निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल गटपल्ली ने नाम वापसी के अंतिम दिन अपने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद मनोज अवलम का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया।

तर्रेम जनपद क्षेत्र क्रमांक 7 के अंतर्गत चार ग्राम पंचायतें आती हैं: तर्रेम, चिन्नागेलूर, पुसबाका और गगनपल्ली। इस क्षेत्र में करीब 5 हजार मतदाता पंजीकृत हैं।

मनोज अवलम का राजनीतिक सफर भी खासा रोचक रहा है। वे वर्ष 2015 में इसी सीट से जनपद सदस्य के रूप में निर्वाचित होकर उसूर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष बने थे। हालांकि, वर्ष 2020 में उन्होंने तर्रेम सीट छोड़कर आवापल्ली जनपद सीट से चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें शंकरैया माड़वी ने 155 वोटों से हराया था।

मनोज अवलम की निर्विरोध जीत कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, जो आगामी पंचायत चुनावों में पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत दे सकती है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *