ड्रग तस्करी के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी, मामले मे शामिल 02 आरोपी किये गये गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 960 नग प्रतिबंधित अवैध नशीला टेबलेट कुल किमती 96000/- रुपये बरामद कर की गई सख्त कार्यवाही

नशीले पदार्थो के अवैध कारोबार मे संलिप्त आरोपियों पर लगातार की जा रही सख्त वैधानिक कार्यवाही

अवैध नशीले पदार्थो की खरीद बिक्री मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम के मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि थाना कोतवाली पुलिस टीम कों दिनांक 08/11/24 कों मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि विनोद एवं हिमांशु नामक दो संदिग्ध युवक नशीला टेबलेट बिक्री करने के लिए बस स्टैंड भवन के पीछे नीले रंग के ठेला के पास खड़े होकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सुचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौक़े पर पहुंचकर उक्त संदेहियो की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो संदेहियो द्वारा अपना नाम (01) विनोद उम्र 22 वर्ष साकिन केनाबांध तालाब के पास अम्बिकापुर (02) हिमांशु ईमालया उम्र 24 वर्ष साकिन प्रतापपुर नाका सहेली गाली अम्बिकापुर का होना बताये,दोनों संदेहियो के कब्जे से रखे प्लास्टिक पन्नी की तलाशी लेने पर कुल 960 नग प्रतिबंधित नशीला टेबलेट कुल किमती लगभग 96000/- रुपये जप्त किया गया, उक्त नशीले टेबलेट के सबंध मे आरोपियों से पूछताछ किये जाने पर अवैध प्रतिबंधित नशीला टेबलेट रखकर ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया, जो आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 788/23  धारा 21(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण यादव,प्रधान आरक्षक सियाराम मरावी, आरक्षक विवेक राय, रमन मण्डल, मंटू गुप्ता, शिव राजवाड़े शामिल रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *