डीएमएफ घोटाला में शामिल तत्कालीन चार अधिकारी मिर्झा,राठौर,राज,भरोसा गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

कोरबा। राज्य की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्लू) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बहुचर्चित डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) घोटाले में 9 मई को बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 तत्कालीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों की गिरफ्तारी ब्यूरो के अपराध क्रमांक 02/2024 के तहत की गई है, जिसमें विस्तृत विवेचना के बाद पर्याप्त साक्ष्य सामने आए। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें 13 मई 2025 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार अधिकारियों में भरोसा राम ठाकुर – तत्कालीन नोडल अधिकारी, डीएमएफटी, जिला कोरबा भूनेश्वर सिंह राज – तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला कोरबा राधेश्याम मिर्झा – तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला कोरबा वीरेंद्र कुमार राठौर – तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला कोरबा शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, इन अधिकारियों पर डीएमएफ फंड में वित्तीय अनियमितताओं, कदाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप हैं। मामले की जांच अभी भी जारी है, और आगे और गिरफ्तारियों की संभावना बनी हुई है जिसमें कुछ और अधिकारियों से लेकर बाबू का भी नंबर है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *