डबरी से पानी पलाने के दौरान दो युवकों की मौत, गाँव में पसरा मातम

By
Advertisement
Advertisement

दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़पारा की है, जहाँ आलू की फसल में पानी पलाने के दौरान करेंट लगने से दोनों की जान चली गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक निर्मल नागवंशी (25 वर्ष) पिता जगत राम नागवंशी और शिवा नागवंशी (12 वर्ष) पिता हेमसागर नागवंशी, दोनों कल 27 अक्टूबर 25 को अपने खेत में लगाए गए

आलू की फसल में पानी दे रहे थे। उन्होंने डबरी से पानी निकालने के लिए पनडुब्बी मोटर पंप चलाने के लिए बिजली का कनेक्शन किया था। इसी दौरान बिजली का बोर्ड जमीन पर गिर गया, जिसे उठाते समय निर्मल करेंट की चपेट में आ गया।

निर्मल को बचाने की कोशिश में शिवा ने जैसे ही पास जाने की कोशिश की, वह भी करेंट की चपेट में आ गया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुँची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद पूरे गाँव में शोक और मातम का माहौल है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *