ट्रैक्टर चोरी के 02 मामलो का आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

थाना कमलेश्वरपुर एवं थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई त्वरित कार्यवाही।

आरोपी के कब्जे से चोरी कर छुपाया हुआ 01 नग ट्रैक्टर एवं 01 नग नागर किया गया जप्त, थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा पूर्व मे 01 ट्रैक्टर किया गया था जप्त।

आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से की जा रही कार्यवाही।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी इन्तीजार उल्ला खान साकिन रोपाखार कमलेश्वरपुर द्वारा दिनांक 09/05/25 कों थाना कमलेश्वरपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी महेंद्रा ट्रेक्टर शोरूम एवं ऑटोमोबाइल्स का संचालक है, कि दिनांक 06/05/25 को प्रार्थी अपने एक ट्रैक्टर को परपटिया निवासी व्यक्ति को बिक्री किया था,

उक्त ट्रैक्टर का फाइनेंस नहीं होने एवं मार्जिंग का पैसा नहीं मिलने पर ट्रैक्टर को वापस लाकर शोरूम मे जगह नहीं होने पर अपने घर के आंगन मे उक्त ट्रैक्टर को खड़ा किया था कि दिनांक 09/05/25 के रात्रि 12:30 बजे तक ट्रैक्टर अपने खड़े किये हुए स्थान पर था, जो प्रार्थी सुबह उठकर देखा तो ट्रैक्टर अपने खड़े किये हुए स्थान पर नहीं था,

आस पास पता तलाश किये जो पता नहीं चला, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के ट्रेक्टर एवं नागर की चोरी कर लिया गया है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कमलेश्वरपुर मे अपराध क्रमांक 35/25 धारा 331(4), 305(ए) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपी के सम्बन्ध में पता तलाश किया जा रहा था, इसी दौरान पुलिस टीम कों जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि एक लाल रंग का ट्रेक्टर जमा पहाड़ के जंगल के झुरमुट मे रखा हुआ है, सुचना पर पुलिस टीम द्वारा जमा पहाड़ के जंगल में जाकर घेरा बंदी किया गया,

मौक़े पर पुलिस टीम को देखकर एक संदेही मौके से ट्रेक्टर को छोडकर भाग रहा था, जिसे पकड कर पुछताछ किये जाने पर अपना नाम बलवीर यादव पिता राम प्रकाश यादव उम्र 23 वर्ष साकिन नर्मदापुर पटेलपारा थाना कमलेश्वरपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना दिनांक को प्रार्थी के घर आँगन से ट्रैक्टर एवं नागर की चोरी कर छुपा कर रखना स्वीकार किया गया,

इसके अलावा 01/04/25 को रात्रि में थाना सीतापुर अंतर्गत ग्राम बंदना से भी एक लाल रंग का महिन्द्रा ट्रैक्टर की चोरी कर छुपा कर रखना स्वीकार किया गया था जिसे थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा पूर्व मे लावारिस हालत मे जप्त कर लिया गया था, उपरोक्त आरोपी के कब्जे से एक महेन्द्रा ट्रैक्टर नागर जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से दोनों प्रकरणों मे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर सहायक उप निरीक्षक डेविड मिंज, प्रधान आरक्षक अखिलेश्वर भगत, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद निकुंज, आरक्षक परवेज फ़िरदौसी, लुकन साय कुजूर, अर्जुन पैकरा, जेवियर बरवा, धनेश्वर पैकरा सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *