झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 24 हजार नगद रकम एवं घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल कुल मशरुका लगभग 75 हजार रुपये बरामद

4 Min Read
Advertisement

:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना मणीपुर पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही, रिपोर्ट पश्चात आरोपी चंद घंटे मे गिरफ्तार।
:- जिला सहकारी बैंक से 30 हजार रुपये नगद रकम निकालकर घर जाते वकत हुई थी घटना।
:- उधारी का पैसा पटाने के लिए आरोपी द्वारा झपटमारी की घटना किया गया था कारित।
:- आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल एवं नगद रकम 24 हजार रुपये कुल मशरुका 75 हजार रुपये बरामद।
:- सम्पति सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कइला राम साकिन लक्ष्मीपुर, हुण्ड्रालता थाना मणीपुर का थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16/01/26 को प्रार्थी जिला सहकारी बैंक में पैसा निकालने गया हुआ था जो बैंक से 30000/- रूपये निकाला था पैसा लेकर अपने सायकल में अगोछा में बांधकर सामने टोकरी में रखकर वापस घर जा रहा था कि लगभग शाम 04.30 बजे तेन्दुपारा हुण्ड्रालता के पास एक व्यक्ति मोटर सायकल चालक जो हेलमेट लगाया हुआ था

प्रार्थी को देख कर रुकवाकर मोनू का घर कहा है कहकर पूछने लगा और शादी विवाह हेतु लड़की देखने की बात कर रहा था फिर अचानक से प्रार्थी के सायकल के टोकरी में रखे अगोछा में 30000/-रूपये और पासबुक था जिसे लेकर अचानक शहर की ओर भाग गया प्रार्थी इसके पीछे पीछे पकड़ो पकड़ो कहकर जा रहा था वहा नही रूका जो प्रार्थी का पडोसी उक्त व्यक्ति के वाहन का पीछा कर उसका मोटर सायकल का नम्बर देखा जो तेजी से भाग गया कि बताया कि उपरोक्त वाहन मे CG 13 AF 8278 लिखा था एचएफ डिलक्स मोटर सायकल हरा रंग का था, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 14/26 धारा 304(2) बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों का कथन लेख कर घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल एवं घटना कारित करने वाले आरोपी के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त कर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था,

पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के पश्चात चंद घंटे के भीतर ही आरोपी विकास गुप्ता को पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम विकास गुप्ता आत्मज ऋषि कुमार गुप्ता उम्र 35 वर्ष साकिन खुजरी मंदिर पारा चौकी बारियों थाना राजपुर जिला बलरामपुर रामानुजगंज हाल मुकाम शिकारी रोड बौरीपारा थाना कोतवाली अंबिकापुर का होना बताया,

आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित करना स्वीकार करते हुए बताया कि आरोपी के मकान के निर्माण के दौरान उधारी होना एवं अन्य कामों के उधारी हो गया था, उधार पटाने हेतु आरोपी द्वारा झपटमारी की घटना कारित किया गया था, आरोपी के कब्जे से नगद मशरुका 24 हजार रुपये एवं घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल क्रमांक CG 13 AF 8278 जप्त किया गया है, आरोपी द्वारा शेष रकम खर्च हो जाना बताया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक रामचंद्र गुप्ता आरक्षक सत्येंद्र दुबे, उमाशंकर साहू,रामाशंकर यादव, अनिल सिंह सक्रिय रहे

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *