जोहार तिरंगा कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, कहा- पीएम के तिरंगा अभियान में बने सहभागी, घरों में फहराएं राष्ट्रीय ध्वज

By
Advertisement
Advertisement

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय इंडोर स्टेडियम में आयो​जित जोहार तिरंगा कार्यक्रम में शामिल हुए।
समारोह में सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर प्रस्तुति दी। सीएम विष्णुदेव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि कैलाश खेर और सभी कलाकारों का छत्तीसगढ़ में स्वागत है। सीएम साय ने कहा कि पीएम के तिरंगा अभियान में सभी सहभागी बने और अपने घरों में तिरंगा फहराए।

सीएम साय ने कहा कि पीएम मोदी ने तिरंगा अभियान शुरू किया है। सप्ताह भर तिरंगा अभियान जारी है। सभी जिलों में स्कूलों, कॉलेजों में अभियान चल रहा है। सीएम साय ने कहा कि पीएम के तिरंगा अभियान में सभी सहभागी बने। सभी अपने घरों में तिरंगा फहराए। देश के वीर सपूतों के बलिदान से यह तिरंगा हमें मिला है। पीएम मोदी का अभियान एक पेड़ मां के नाम अभियान में भी सभी सहभागी बने। मां की महिमा अपरंपार है। सभी अपने मां के नाम से एक पेड़ लगाए। सीएम साय ने उपस्थितजनों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई दी।

कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री दयालदास बघेल, लखनलाल देवांगन, केदार कश्यप, विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहब और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मंच पर मौजूद रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *