जिला पंचायत सीईओ ने की फार्म आजीविका गतिविधियों के प्रगति की समीक्षा

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर, 19 सितम्बर 2025/ जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत संचालित कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना निर्धारण के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले एवं विकासखंड स्तरीय अमले, आईएफसी परियोजना के एंकर, जिले में गठित किसान उत्पादक संगठनों के संचालक मंडल के सदस्य तथा लाइन डिपार्टमेंट के प्रतिनिधि, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं मत्स्य विभाग के जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में कृषि आधारित आजीविका को सशक्त बनाते हुए लाभार्थियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना था। बैठक में विशेष रूप से आईएफसी परियोजना से संबंधित लक्ष्यों की समीक्षा, कृषि उत्पादों की ब्रांडिंग एवं विपणन हेतु आवश्यक प्रमाण-पत्रों जैसे लाइसेंस, उर्वरक अनुज्ञापन, जीएसटी रजिस्ट्रेशन आदि की आवश्यकता एवं प्रक्रिया पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया। साथ ही कृषि, उद्यान एवं मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं, अनुदान एवं गाइडलाइन की जानकारी साझा की गई। संबंधित विभागों के ग्राउंड लेवल कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों के क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तोमर ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को निर्देशित किया कि व्यक्तिगत एवं सामूहिक आधार पर कार्ययोजनाएं तैयार करें, जिससे अधिक से अधिक दीदीयों को लखपति दीदी के रूप में तैयार किया जा सके। उन्होंने इसके लिए व्यवसाय आधारित आजीविका मॉडलों को बढ़ावा देने और संबंधित विभागों से तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्राप्त करने पर बल दिया गया। बैठक के दौरान एफपीसी प्रतिनिधियों द्वारा जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं को भी साझा किया गया, जिनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *