जमीन विवाद में हिंसा : कोतबा क्षेत्र में 9 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

3 Min Read

जशपुर जिले के कोतबा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजरीढाब में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर शांति व्यवस्था सुनिश्चित की।

मामले का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी भुवन लाल (52 वर्ष), निवासी खजरीढाब ने चौकी कोतबा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2016 में उनके पिता कन्हैयालाल के नाम 20 डिसमिल भूमि की रजिस्ट्री हुई थी। आरोप है कि वर्ष 2025 में उसी भूमि को लेकर पुनः बिक्री और कब्जे के प्रयास किए गए। इस विवाद को लेकर 23 दिसंबर को मारपीट की घटना हुई थी, जिस पर पहले ही प्रकरण दर्ज किया गया था।

इसी से नाराज होकर 27 दिसंबर की सुबह करीब 9 बजे आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर प्रार्थी के घर पहुंचे, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी और उनके परिजनों के साथ मारपीट की। इस दौरान प्रार्थी के पिता पर प्राणघातक हमला किया गया, जिससे वे बेहोश हो गए। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी कोतबा में बीएनएस की धाराओं 298, 351(2), 333, 115(2), 109(1), 190(1) व 191 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 9 आरोपियों को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से मारपीट में प्रयुक्त 6 लाठियां जब्त कीं। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने तथा पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी
भद्दे राम यादव (52), खीत्रो मणि यादव (52), तलेश्वर यादव (34), महेश्वर यादव (48), ललित यादव (52), जागेश्वर यादव (45), आगेश्वर यादव (32), रुशि यादव (52) और गोपी यादव (26) — सभी निवासी ग्राम खजरीढाब, चौकी कोतबा, जिला जशपुर (छ.ग.)।

शांति व्यवस्था
गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। वर्तमान में स्थिति सामान्य है और पुलिस हालात पर लगातार नजर रखे हुए है।

पुलिस अधिकारियों की भूमिका
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश यादव, सहायक उप निरीक्षक नारायण साहू, प्रधान आरक्षक संजय लकड़ा, एडमोन तिर्की और आरक्षक बूटा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट और बलवा करने वाले सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *