जमीन कारोबारी कों नकली सोने का सिक्का दिखाकर डकैती कारित करने के मामले में सरगुजा पुलिस कों मिली सफलता, मामले का फरार आरोपी किया गया गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

🔷 आरोपियों द्वारा पुराने सोने के सिक्के कों एक साथ सस्ते दर में बेचने की बात बताकर प्रार्थी कों झांसे में लेकर डकैती की घटना कों दिया गया था अंजाम।
🔷 थाना उदयपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी कों थाना बलौदा जिला जांजगीर से गिरफ़्तार कर की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
🔷 आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल किया गया बरामद।
🔷 मामले के अन्य फरार आरोपियों का पता तलाश जारी हैं, जल्द ही शेष आरोपी कर लिए जायेंगे गिरफ़्तार।

सरगुजा :  पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम में मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 10/08/24 कों प्रार्थी नवल किशोर जायसवाल साकिन वार्ड कं.01 मुंगेली जिला मुंगेली छ.ग. थाना उदयपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 10/08/24 कों करीब शाम 06.00 बजे प्रार्थी अपने अन्य साथियो के साथ ग्राम डांडगावं उदयपुर में जमीन खरीद बिकी करने के लिए जमीन देखने आया था और डांडगांव बाजार के पास जमीन मालिक प्रार्थी कों जमीन दिखा रहा था कि पीछे से दो अज्ञात लोग मोटर सायकल से आए और मौक़े पर पहले से मौजूद अज्ञात महिला, तीनो मिलकर प्रार्थी कों चाकू दिखाकर कुल 306500/- रूपये एवं एक सोने का चेन का रुद्राक्ष माला, मोबाईल, आधार कार्ड, पैनकार्ड को लूट कर भाग गये प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उदयपुर में अपराध क्रमांक 179/24 धारा 309, 318, 310 (2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा पूर्व मे मामले मे शामिल आरोपी (01) पन्ना कुर्रे (02)गौरी सोनी (03)विजय जायसवाल (04)तेरसा राम प्रजापति (05) विश्वप्रसाद कों हिरासत मे लेकर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया था एवं मामले मे शामिल अन्य फरार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले मे शामिल आरोपी विजय कुमार आदिले की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम विजय कुमार आदिले उम्र 45 वर्ष साकिन कुरमा थाना बलौदा जिला जांजगीर का होना बताया आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया एवं उक्त घटना से बटवारा मे मिले रकम 20000/- रुपये कों खर्च हो जाना बताया गया, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल बरामद किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता हैं, मामले में शामिल अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार हैं, जिनकी पता तलाश की जा रही हैं, जल्द ही प्रकरण के फरार आरोपी गिरफ़्तार कर लिए जायेंगे।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, आरक्षक देवेंद्र सिंह, विजय पैकरा, वीरेंद्र सिंह शामिल रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *