जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे वन विभाग के स्थानीय बीट इंचार्ज रतीकांत जेना ने आधी रात को राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया

By
Advertisement
Advertisement

प्राप्त सूचना के अनुसार सूंदरगढ़ जिला अंतर्गत आनेवाले सोरडा़ ग्राम पंचायत के बारीबेडा़ ग्राम से होकर रविवार की रात तकरीबन 11.00 बजे 23 हाथियों का झूंड़ गुजर रहा था, और 20 हाथी बारीबेडा़ ग्राम को पार कर आगे बढ़ रहे थे, लेकिन 3 हाथी उसी गाँव में रह गए थे। लक्ष्मण सिंह (47) पुत्र रामचंद्र सिंह ने अपने घर में कुछ आहट सुनी।

उसे लगा की कोई चोर उसके घर में घुसने का प्रयास कर रहा है और वह घर के बाहर निकल कर वास्तविकता को जानना चाहा, इतने में वहाँ मौजूद एक हाथी ने अपने सूंड़ से लक्ष्मण को एक किनारे कर दिया जिससे उसे घूटने और सीने में मामूली चोटे आई है। इसकी खबर स्थानीय बीट इंचार्ज रतीकांत जेना को लगी और वह फौरन लक्ष्मण सिंह को लेकर राउरकेला सरकारी अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *