छत्तीसगढ़ में किसान किताब पुस्तिका हुई डिजिटल

By
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए किसान किताब (भू-अधिकार पुस्तिका) को डिजिटल रूप में जारी कर दिया है। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने डिजिटल किसान किताब पुस्तिका का औपचारिक शुभारंभ किया।


मंत्री का बयान

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि पिछले दो वर्षों में राजस्व विभाग में कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। इसी कड़ी में अब किसान किताब पुस्तिका को डिजिटल किया गया है, जिससे किसानों को पारदर्शी और आसान सेवाएं मिल सकेंगी।


भुइया पोर्टल पर उपलब्ध होगी सुविधा

डिजिटल किसान किताब अब राज्य के भुइया पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।

  • पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी भूमि संबंधी जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे।
  • जमीन की खरीदी-बिक्री से संबंधित अपडेट भी डिजिटल रूप से दर्ज होंगे।
  • पुस्तिका में होने वाले सभी परिवर्तन स्वतः पोर्टल पर अपडेट होते रहेंगे।

सरकार का दावा है कि इस पहल से राजस्व संबंधी प्रक्रियाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध होंगी, साथ ही किसानों को बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *