छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By
Advertisement
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने 13 मई को राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली और सरगुजा जिलों में आज मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खुले स्थानों पर बिजली गिरने से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।

वहीं राज्य के शेष जिलों में मौसम साफ और सामान्य रहने का अनुमान है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *