छऊ नृत्य हमारा धरोहर और परंपरा है- सुखराम उरांव

Advertisement

समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव ने कहा कलाकारों हर संभव दी जाएगी सहायता


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के बुरुनलिता में गांव में रथ पर्व के अवसर पर दो दिवसीय छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। शनिवार को इसका समापन हुआ। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य के रूप में विधायक सुखराम उरांव ने छऊ नृत्य में भाग लिए छऊ कलाकारों को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की छऊ नृत्य हमारा धरोहरऔर परंपरा है।

इसको जीवित रखना हमारा कर्त्तव्य है। उन्होंने कहा की छऊ नृत्य के प्रचार प्रसार के लिए नए पीढ़ी को आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा की छऊ नृत्य कें कलाकारों को हर संभव मदद दी जाएगी।विशिष्ठ अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि पीरू हेंब्रम, झामुमो के नेता अमर बोदरा उपस्थित थे। विधायक एवं अन्य अतिथियों का गांव में भव्य स्वागत किया गया। अवसर पर झामुमो नेता दिकू गागराई हेमंत पोद्दार,डब्लू हेंब्रम ,मनोज बांकिरा आदि मौजूद थे। समारोह में पहुंचेथाना प्रभारी का भी आयोजन समिति के द्वारा स्वागत किया गया।


इस अवसर पर आयोजन समिति राजेंद्र लोहार,सालू गोप साधो डांगिल रामसिंह हांसदा,मानकी कोमराई शैलेन्द्र कोमराई, दान्सर कोमराई आदि मौजूद रहे। विधायक श्री उरांव ने छऊ नृत्य में भांग लिए बुरुनलिता और कुचाई प्रखड़ के सेगोई छऊ नृत्य टीम को पुरुस्कृत किया गया।

 

 

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *