चिराग परियोजना के अंतर्गत पोषण सखियों का प्रशिक्षण संपन्न

By
Advertisement

बलरामपुर 21 अक्टूबर 2024/ कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड बलरामपुर के प्रशिक्षण  कक्ष में चिराग परियोजना अन्तर्गत ग्राम स्तर पर नियुक्त पोषण सखियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण  आयोजित किया गया। चिराग परियोजना छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य में निवासरत परिवारों के समावेशी विकास के लिए राज्य सरकार के महत्वपूर्ण परियोजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आदिवासी क्षेत्रों में जनजाति परिवारों के लिए आय के अवसरों को बढ़ाना और वर्ष भर पौष्टिक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

प्रशिक्षण में बलरामपुर विकासखण्ड के चयनित 40 ग्राम पंचायतों के 40 पोषण सखियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार द्वारा पोषण सखियों को परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ पोषण से संबंधित आवश्यक समस्त गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में सहायक संचालक कृषि श्री परमानंद वर्मा, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री दीपक कुमार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री एस. आर. बेक, ब्लॉक सुपरवाइजर आशा कुर्रे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री प्रवीण भगत, श्री सत्यभान सिंह, सुश्री रूबिया भारती, सुश्री स्वप्निल बरूआ, श्रीमती प्रियंका गुप्ता, श्री रूबीन तिग्गा, श्री सुनिल किस्पोट्टा, सहायक तकनीकी प्रबंधक श्री नवीन चन्द्र दास उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *