चितलनार गाँव मे 15 दिनों के अंदर 7 ग्रामीणों की मौत से गाँव मे दहशत का माहौल, बच्चों के सर से उठा माँ बाप का हांत

By
Advertisement
Advertisement

सुकमा । सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के गाँव चितलनार मे पिछले 15 दिनों के अंदर 15 ग्रामीणों की मौत हो गयी जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है,गाँव वाले हो रही मौत से काफी चिंतित है,लगातार हो रही मौत से गाँव के लोग लगातार बैठक कर गाँव के समस्या का समाधान तलाश रहे है,वन्ही ग्रामीण इस विषय पर लगातार चर्चा कर रहे है गाँव मे ही मीटिंग कर रहे है कि कैसे समस्या का समाधान निकाले,जिला मुख्यालय से लगभग 55 कि मी की दूरी पर बसे इस गाँव मे आज हमारी टीम पहुंची तो देखा गाँव मे सारे लोग एक जगह जमा होकर बैठक कर रहे थे,

उनसे जानकारी लेने पर उन्होंने बताया पिछले 15 दिनों में गाँव मे 7 मौत जो कि हफ्ते भर के अंदर 5 मौत ने हमारी समस्या बढ़ा रखी है,अचानक उल्टी दस्त हो रहा है और रात से परेशान व्यक्ति की सुबह तक मौत हो जा रही है,जिससे गाँव मे लोग काफी  परेशान है सभी को मौत का डर सताने लगा है,वन्ही स्वास्थ विभाग की टीम लगातार जांच कर रही है,लेकिन सभी रिपोर्ट नेगेटिव आ रहा है,

लोगों की मौत का जवाब उनको भी कुछ सही समझ नही आ रहा,वन्ही स्वास्थ विभाग की टीम में आर एम एस डॉ ही जांच के लिए पहुंचे गाँव की बढ़ी समस्या के बावजूद,अब तक गाँव मे कोई एम बी बीएस डॉ नही पहुंचा,सरपंच ने बताया।कि मैंने स्वयं बी एम ओ को इसकी जानकारी देकर गाँव मे मौत की जांच की अपील की है बावजूद इसके स्वास्थ विभाग हमारी बातों को हल्के में ले रहे है,गाँव की इस समस्या को लेकर ग्रामीण काफी सदमें में है और अपने लोगों को खोने के साथ साथ बहुत कम समय मे जान जाने वाली इस बीमारी से कैसे बचें उसका भी डर सताया हुआ है,

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *