गोकुल के मंदिर की भांति विकसित किया जा रहा है प्रणामी मंदिर 

Advertisement

रायगढ़ – कोतरा रोड स्थित प्रणामी मंदिर को भव्यता प्रदान करने हेतु नए सिरे से बनाया जा रहा है। इस विषय में मंदिर के ट्रस्टी राजेश अग्रवाल (चेम्बर) व विकास अग्रवाल ने बताया कि एक ओर जहां प्रणामी मंदिर का नया निर्माण चल रहा है। वहीं दूसरी ओर विभिन्न प्रकार के उत्सवों को भी भव्यता से मनाया जा रहा है। ज्ञात हो कि इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर को धूमधाम से भक्तों द्वारा मनाया गया।

इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में गोकुल की भांति विभिन्न प्रकार नृत्य और झांकियों के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण के अवतार लीला को प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया, उक्त अवसर पर उपस्थित नगर के हजारों भक्तगण झूम उठे। इन कलात्मक अभिव्यक्ति में भाग लेने वाले बच्चों को इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। ट्रस्टी गण आगे बताते हैं कि वहीं दूसरी ओर मंदिर को भव्यता प्रदान करने के लिए गुणवत्तापूर्ण निर्माण व द्वार खण्ड आदि पर नक्काशी को गोकुल के मंदिर की भांति कराने का प्रयास किया जा रहा है।

श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर रायगढ़ के भव्यतम् मंदिरों में से होगा एक
मंदिर ट्रस्ट द्वारा स्थापत्य कला के विभिन्न जानकार लोगों से परामर्श लेकर मंदिर को भव्यता प्रदान करने के दिशा में निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे कि उक्त मंदिर को उत्कृष्टतम् मंदिर बनाया जा सके। इसके लिए नगर के गणमान्य लोगों सहित ट्रस्टी बंधुओं द्वारा आर्थिक सहयोग और समय दान भी दिया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *