गुजरात के सूरत में राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतिस्पर्धा में झारखंड का प्रतिनिध्वि करेंगी सेरसा चक्रधरपुर की कोमल और आलिया

2 Min Read

चक्रधरपुर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहली बार आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक स्पर्धा में भाग लेंगी ये दोनों छात्रा

वरिष्ठ जिम्नास्टिक कोच जितेंद्र कुमार की कड़ी मेहनत के बल पर मिला इन्हें यह मुकाम

चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे क्रीड़ा संघ(सेरसा) चक्रधरपुर के जिम्नास्टिक ईकाई के दो छात्राओं ने पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने तथा झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त किया है। सेरसा चक्रधरपुर के कोमल पोखरल(जुनियर वर्ग) और आलिया प्रसाद (सबजुनियर वर्ग) जिम्नास्टिक झारखंड प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगी।

गुजरात के सूरत में आगामी 25 दिसंबर से आयोजित होने वाले जिम्मास्टिक प्रतिस्पर्धा के आर्टिस्टिक जिम्मास्टिक में भाग लेंगे। दोनों खिलाड़ियों को सेरसा के जिम्नास्टिक के वरिष्ठ कोच जितेंद्र कुमार ने कड़ी मेहनत कर निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षण देकर इस मुकाम तक पहुंचाया है। कोच जितेंद्र ने कहा कि उनके प्रयास से चक्रधरपुर रेलवे में जिम्नास्टिक को स्थान मिला है। रफ्ता रफ्ता यहां के खिलाड़ी जिम्नास्िेटक की और रुख कर रहें हैं।

सेरसा इनडोर स्टेडियम में इन दिनों प्रतिदिन दो दर्जन से ज्याद बच्चे जिम्नास्टिक का अभ्यास करते हैं। उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर में जिम्नास्टिक के लिए चक्रधरपुर सेरसा इंडोर स्टेडियम में लगभग पूरा सेटअप मौजूद है। यहां रेलवे और गैर रेलवे दों वर्ग के लोगों के बच्चे जिमनास्टिक के अभ्यास के लिए आते हैं। उन्होंने आग्रह किया है कि बच्चे यहां के सेटअप का लाभ उठाएं।

जिम्नास्टिक से बच्चों को बौैदिक विकास के साथ साथ शारीरिक विकास होता है। सेरसा से इन दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलने पर सेरसा के खेल अधिकारी संतोष कुमार, सचिव तेजनारायण प्रसाद पूर्व जिम्मास्टिक प्रशांत सिंह, बापी प्रमाणिक आदि ने बधाई और शुभकामानाएं दी है और स्पर्धा म्ेों अच्छे प्रर्दशन का आर्शीवाद दिया है।

विदित हो कि कोमल पिता देवेंद्र पोखरल रेलवे इंग्लिश मिडियम स्कूल और आलिया पिता लालजी प्रसाद केंद्रीय विद्यालय चक्रधरपुर के सातवीं कक्षा की छात्रा हैं। दोनों खिलाड़ी 24 को हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस से सूरत के लिए रवाना होंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *