Advertisement

चौकी वाड्रफनगर थाना बसंतपुर
जिला बलरामपुर रामानुजगंज
दिनांक 22/06/2025

अपराध क्रमांक 121/2025 धारा 303(२) bns कायम

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21/06/25 को प्रार्थी राम सिंह पिता जय मंगल, उम्र 44 वर्ष, निवासी बूढ़डांड, चौकी वाड्राफनगर, जिला बलरामपुर रामानुजगंज द्वारा चौकी वाड्रफनगर में उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 20.21/06/25 को दरम्यानी रात किसी अज्ञात चोर के द्वारा प्रार्थी के घर बाहर से बंधे 04 नग मवेशी में से दो नग बैल कीमती ₹40000 का चुरा कर ले गया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी वाड्राफनगर में अपराध क्रमांक 121/25 धारा 303(२) bns कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान आरोपी की पताशाजी की जा रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लावा के पास कुछ लोग बैल हांक कर ले जा रहे हैं तत्काल घेराबंदी किया गया जो एक व्यक्ति गुलजार अंसारी पिता कुतुबुद्दीन अंसारी उम्र 29 वर्ष निवासी इमली पारा महावीर गंज विजय नगर अपने दो अन्य साथियों  के साथ बैल को चुराकर ले जा रहे थे।

गुलजार अंसारी को बैल के साथ पकड़ लिया गया, उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। आरोपी गुलज़ार को देर रात्रि गिरफ्तार किया गया था जिसे आज दिनांक 22/06/25 को न्यायालय वाड्रफनगर में पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया।

संपूर्ण कार्यवाही में चौकी वाड्रफनगर के सहायक उप निरीक्षक रामजीत राम आरक्षक संदीप कुमार का सराहनीय योगदान रहा फरार आरोपियों की पताशाजी की जा रही है मिलने पर तत्काल गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *