खेत में पानी इकट्ठा करते किसान की मौत, पुलिस जांच में जुटी

1 Min Read
Advertisement

राजपुर। बलरामपुर जिले के कुंदीखुर्द गांव में खेत में पानी इकट्ठा करते हुए किसान की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुटी।

थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि कुंदीखुर्द निवासी 35 वर्षीय सुखलाल नगेसिया पिता पंडाराम नगेसिया रविवार की सुबह करीब छह बजे अपने खेत में धान रोपा लगाने के लिए पानी इकट्ठा कर रहा था। अचानक जमीन पर गिर गया।

मौके पर की किसान की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ठ हो पाएगा किसान की मौत किन कारणों से हुई है।

Contact Us

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *