खाद्य औषधि विभाग ने कई प्रतिष्ठानों में दी दबिश…

Advertisement

राजगांगपुर  । सुंदरगढ़ जिला खाद्य सुरक्षा विभाग और राजगांगपुर नगरपालिका स्वास्थ्य विभाग की टीम के मिलित तत्वाधान मे राजगांगपुर के मुख्य मार्ग में संचालित होने वाले ढाबा एवं होटल में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत राजगांगपुर नगरपालिका स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबिश देते हुए करवाई किया है और नमूनो का सैंपल जप्त किया है ।

छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न दुकानों पर छापेमारी की और खाद्य की गुणवत्ता की जांच की और भोजन को नष्ट कर दिया, साथ ही फास्ट फूड की दुकानों में इस्तेमाल होने वाले कुछ रंगीन खाद्य पदार्थ जैसे सॉस की बोतलें भी जब्त कर लीं।

छापेमारी के दौरान विभिन्न होटलों, फास्ट फूड स्टॉलों और फुटपात मे लगाए जाने वाले दुकानों से जुर्माना वसूला गया आपको बता दे जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से 13 हजार रुपये और नगर पालिका की ओर से 9 हजार रुपये का जुर्माना वसूले जाने की सूचना मिली है ।

वही कार्यवाही के बाद शहर के होटल संचालकों में हड़कंप मचा गया है खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बरसात के मौसम में स्कूल परिसर के बाहर फुटपात मे लगाए जाने वाले दुकानों मे या होटलो मे गंदे पानी या खाद्य पदार्थ मक्खी युक्त हैं जिसपर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा,

गौरतलब है की राजगांगपुर शहर मे पनीर और दूध बड़े पैमाने पर बिक्री की जा रही है इस पर भी जांच कर अंकुश लगाने की मांग नगर के बुद्धिजीवियों द्वारा की जा रही है । उक्त संयुक्त छापेमारी के दौरान सुंदरगढ़ के खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुन्दन लुहार, मोनाली बेहेरा, राजगांगपुर नगरपालिका के नोडल अधिकारी डाक्टर एश्वर्या पानीग्राही  कार्तिक महराणा, नगरपालिका की टीम व पुलिस कर्मचारी जांच अभियान मे शामिल थे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *