कोरबा : धान बिक्री में टोकन न मिलने से परेशान किसान ने की आत्महत्या की कोशिश

1 Min Read
Advertisement

कोरबा जिले में धान खरीदी व्यवस्था से परेशान एक किसान द्वारा जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। धान मंडी में धान बिक्री के लिए टोकन नहीं मिलने से आहत किसान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित किसान सुमेर सिंह, निवासी कोरवी धतूरा, पिछले कई दिनों से धान बेचने के लिए प्रयास कर रहा था, लेकिन धान खरीदी केंद्र में उसका टोकन नहीं कट पा रहा था। लगातार परेशानियों के चलते किसान ने जहर का सेवन कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही किसान को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। अस्पताल पहुंचकर कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत ने पीड़ित किसान से मुलाकात कर उसका हाल-चाल जाना। बातचीत के दौरान किसान ने बताया कि टोकन नहीं मिलने और धान नहीं बिक पाने की वजह से वह मानसिक तनाव में था।

मामला कोरबी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के बाद प्रशासन और खरीदी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment