कुसुम लोहा फैक्ट्री की चिमनी गिरी, आधा दर्जन मजदूर दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

1 Min Read
Advertisement

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव स्थित कुसुम फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हो गया है।

लोहा निर्माण की फैक्ट्री की चिमनी गिरने से करीब आधा दर्जन मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रेस्क्यू टीम ने एक मजदूर को घायल अवस्था में बाहर निकाला है

और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


अन्य मजदूरों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।

दबे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *