कुआरमुण्डा हाथिबाड़ी मार्ग पर एक व्वसाई की निर्मम हत्या की खबर से अंचल में सनसनी फैल गई है।

By
Advertisement
Advertisement

कुआरमुण्डा और हाथिबाड़ी के बिच, डोंगापानी चौक के पास बीती रात, एक व्यापारी की निर्मम हत्या कर दी गई है, कुछ अज्ञात लोगों द्वारा,धार धार हत्यार से उसपर हमला कर हत्या कर दी गई है, सुचना के अनुसार हाथबारी निवासी बसंत बड़ाइक, उम्र पैन्तालिश वर्ष, अपना काम ख़तम करके, अपनी कार स्विफ्ट डिजायर द्वारा अपने ड्राइवर के साथ, हाथिबारी लौट रहे थे, हाथिबारी लौटने के दौरान कुआरमुण्डा व हाथिबारी के बिच डोंगापानी चौक के पास कुछ अज्ञात लोगों ने,

उसके कार को रोक कर धार धार हथियार से,  उसपर हमला कर दिया, ड्राइवर ने किसी तरह वहाँ से भाग कर अपनी जान बचाई व, उसके घरवालों को इसकी सुचना दी, उसके घरवालों के द्वारा पुलिस को सुचना देने के बाद, पुलिस टीम एस दी पी ओ, सुशांत दास के साथ, घटना स्थल पर पहुँचे और अपनी छानबीन शुरू की,

साइंटिफिक टीम भी घटना स्थल पर पहुँच कर छान बिन कर रही है, बसंत की हत्या किस वजह से हुई है, व किसने की है पुलिस इसकी खोज में लगी हुई है, पुलिस के आला अधिकारी जाँच पड़ताल में जुट गए हैं, बसंत की हत्या को लेकर अंचल में हड़कंप मच गया है

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *