कार और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत,मौके पर एक की मौत चार घायल

Advertisement

नवापारा  : रविवार दोपहर के 3:30-4:00 बजे के आसपास बोजिया के आगे घरघोड़ा रोड पर एसईसीएल कॉलोनी नवापारा से बरौद खदान ड्यूटी जाते हुए अर्टिगा कार एवं बरौद खदान से ड्यूटी कर वापस आ रहे मोटर सायकल सवार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई ।

मिली जानकारी के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे जिसमें दो की हालत गंभीर है वहीं मोटर साइकिल सवार विनय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और साथ में बैठा दूसरा व्यक्ति संतोष कुमार साहू घायल है ।

खबर मिलते ही एसईसीएल डिस्पेंसरी में पदस्थ डॉक्टर रजक अपने स्टॉफ के साथ पहुंचकर घायलों का प्राथमिक उपचार कर तत्काल ईलाज के लिए रायगढ़ भेजा गया एवं मृतक को पोस्टमार्टम के लिए छाल उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।



आपको बतादें एसईसीएल प्रबंधन के पास शव वाहन की भी व्यवस्था नहीं है जिससे शव वाहन के अभाव में घंटो इंतजार करने के बाद पिकप वाहन से शव को अस्पताल लाया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *