कानूनों के क्रियान्वयन से पूर्व समस्त थाना/चौकी छेत्रो के जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

3 Min Read

जागरूकता शिविर मे नवीन कानूनों मे न्याय आधारित प्रणाली एवं नागरिक केंद्रित व्यवस्था होना बताते हुए महिलाओ एवं बच्चों से सम्बंधित अपराधों के बारे मे दी गई समुचित जानकारी

ग्रामीणों कों नवीन क़ानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के नये नियमो कों बताकर किया गया जागरूक

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस टीम द्वारा आमजनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं कों पूछकर मौक़े पर किया जा रहा निराकरण

आमनागरिकों कों विधिक जनजागरूकता प्रदान करने एवं नवीन कानूनों के क्रियान्वयन से पूर्व आमनागरिकों कों नवीन क़ानून की मुलभुत जानकारी देकर जागरूक करने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कों निर्देशित किया गया था, इसी क्रम मे जिला मुख्यालय सहित जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा आमजनता के बीच उपस्थित होकर नवीन क़ानून जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।



शिविर के दौरान पुलिस टीम द्वारा नवीन क़ानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में आमनागरिकों कों जानकारी देकर जागरूक किया गया, नवीन क़ानून के तहत ई-एफआईआर की व्यवस्था के बारे मे जानकारी दी गई, आतंकवाद, मॉब लिंचिंग सहित संगठित अपराध की स्पष्ट व्याख्या हेतु से नये क़ानून आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों के लिए और सख्त होने तथा आमनागरिकों कों न्याय की ओर ले जाने वाला क़ानून होना बताया गया,

महिला एवं नाबालिग सम्बंधित अपराधों मे आरोपियों के विरुद्ध तय समय सीमा मे सख्त वैधानिक कार्यवाही किये जाने के प्रावधान के बारे मे जानकारी दी गई, आमनागरिकों कों जानकारी देते हुए बताया गया

कि भारतीय कानून कों दंड व्यवस्था के पुराने प्रचलित क़ानून की ओर से न्याय व्यवस्था की ओर ले जाने के लिए 01 जुलाई 2024 से उक्त नवीन लागु किया जाना बताया गया, साथ ही छोटे किस्म के अपराधों के सामुदायिक सेवा का कार्य सौपे जाने की व्यवस्था के बारे मे भी अवगत कराया गया।

पुलिस टीम द्वारा आमनागरिकों कों महिलाओ एवं बच्चों से संबंधित अपराध पोक्सो एक्ट, टोनही प्रताड़ना के बारे मे विस्तार से बताकर जागरूक किया गया, ग्रामीणों कों यातायात के नियम, नशे के दुष्परिणाम, सायबर अपराध ऑनलाइन ठगी के बारे मे बताकर विस्तार से चर्चा की गई,

बाहरी अनजान व्यक्तियों से वित्तीय लेनदेन मे सतर्कता बरतने की समझाईस दी गई, जागरूकता शिविर के दौरान आमनागरिकों से उनकी समस्याओं कों  पूछकर पुलिस टीम द्वारा मौक़े पर ही समस्याओं का निराकरण किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *