युवा नेता त्रिशानु राय समेत कई नेताओं ने दिया भाजपा से इस्तीफा

Advertisement

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल त्रिशानु राय थे गीता कोड़ा के चुनाव अभिकर्ता

चक्रधरपुर। भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए युवा नेता त्रिशानु राय समेत कई युवा नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ,प०सिंहभूम के अध्यक्ष संजय पांडे को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया है। उनका कहना था की वे कांग्रेस पार्टी छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे l

लेकिन आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता नहीं लिया था। ये लोग विगत कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे । इस्तीफा देने वालों में त्रिशानु राय , संतोष सिन्हा , राकेश सिंह , जुम्बल सुंडी , अजय कुमार शामिल है । हालांकि इस्तीफा देने वाली इन नेताओं ने इस्तीफा देने के कारणों के बारे में कुछ बताने से इंकार किया। चाहे जो कुछ भी हो भारतीय जनता में चल रही गुटबाजी और पार्टी के कुछ नेताओं की तानाशाही को इसका कारण माना जा रहा है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *